18 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। Kurawali थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में टीनशेड गिरने से एक आठ वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक गांव में बृजेश सिंह जाटव अपने परिवार के साथ घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे सो रहे थे। देर रात मकान की कच्ची दीवार पर रखा टीनशेड अचानक गिर गया और नीचे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरावली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रूबी, आठ साल के दिलीप और 13 वर्षीय देवी को मृ*त घोषित कर दिया।
वहीं बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया और पांच वर्षीय पल्लवी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।













