20 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: ‘केजीएफ’ स्टार Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस टीजर ने फिल्म की ‘राया’ नाम की दुनिया की झलक तो दिखाई है, लेकिन कहानी को लेकर सस्पेंस पूरी तरह बरकरार रखा गया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यश का दमदार अंदाज छा गया है।
करीब 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में कहानी से ज्यादा एक्शन पर फोकस किया गया है। शुरुआत एक खतरनाक मिशन की तैयारी से होती है, जहां हर फ्रेम में सिर्फ और सिर्फ यश नजर आते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ हों या डांस बार—हर जगह उनका रौद्र और इंटेंस अवतार देखने को मिलता है। टीजर में बाकी स्टारकास्ट की झलक नहीं दिखाई गई है, जिससे उत्सुकता और बढ़ गई है।
डबल रोल में नजर आ सकते हैं यश?
टीजर के आखिरी हिस्से में एक सरप्राइज एलिमेंट देखने को मिलता है। एक शख्स फाइट ट्रेनिंग करता नजर आता है, जिसकी पूरी पहचान नहीं दिखाई जाती। छोटे बाल और हल्की दाढ़ी वाला यह किरदार काफी खौफनाक लगता है। इसी सीन के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं और अंत में दिखा किरदार भी उन्हीं का हो सकता है।
गीतू मोहनदास का निर्देशन, दमदार स्टारकास्ट
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है। फिल्म में यश के साथ Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
‘टॉक्सिक’ को साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला Dhurandhar 2 से होगा, जिसमें Ranveer Singh लीड रोल में हैं। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक’ का टीजर भले ही कहानी के पत्ते न खोलता हो, लेकिन यश का नेक्स्ट-लेवल एक्शन अवतार फिल्म के लिए बज जरूर बना देता है।













