toll prices hike ambala | Amba;la News | अंबाला में हाइवे पर महंगा होगा सफर: टोल की नई कीमतें रात 12:00 के बाद होंगी लागू, NHAI ने जारी की नई दरें – Ambala News

घग्गर टोल प्लाजा से गुजरते वाहन

हरियाणा के अंबाला में एक अप्रैल से सफर करना महंगा हो जाएगा। जिले के दोनों नेशनल हाईवे पर बने टोल पर टोल रेट बढ़ जाएंगे। एक अप्रैल से सभी नेशनल हाईवे पर टोल के रेट बढ़ रहे हैं। अंबाला जिले में दो हाईवे पर टोल पड़ते हैं। जिनमें दिल्ली अमृतसर हाइवे पर घग्ग

31 मई की रात 12 बजे से नई दरें होंगी लागू

भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग अथॉरिटी और इंडिया के अधिकारी सचिन चौधरी के अनुसार 31 मई की रात 12 बजे से ही नई दरें लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा पर नई दरें चस्पा कर दी गईं हैं। ताकि यात्री के मन में कोई भी भ्रांति न रहे।

सैनी माजरा टोल की नई दरें

अंबाला से कैथल की ओर जाने के लिए सैनी माजरा टोल प्लाजा से होकर वाहनों को गुजरना पड़ता है। यहां एक अप्रैल से नई दरें लागू कर दी जाएंगी। जिनमें कार की नई दर एकल यात्रा के लिए 105 रूपए है। वहीं, कार के दो तरफा यात्रा के लिए 155 रुपए देने होंगे। मिनी बस को 165 रुपए एक तरफ के लिए तो वहीं, दोनों तरफ के लिए 250 रुपए देने पड़ेंगे। ट्रक/बस 2 एक्सेल को 350 रुपए देने होंगे, वहीं लौटा वापसी के लिए 525 रुपए देने होंगे।

घग्गर टोल प्लाजा की नई दरें

अंबाला से अमृतसर जाने के लेई घग्गर टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। यहां भी नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। यहां से गुजरने वाली कारों को एक तरफा यात्रा के लिए 125 रुपए देने होंगे तो वहीं, वापसी के लिए 185 रुपए। मिनी बस को 200 रुपए तो वापसी के लिए 300 रुपए देने होंगे। ट्रक/बस 2 एक्सेल को 415 रुपए तो वापसी पर 625 रुपए देने होंगे।