Tohana motorcycle theft \ Amani village crime | Kabaddi tournament theft | Jamalpur Shekha resident | Balraj Singh bike stolen | फतेहाबाद में व्यक्ति की बाइक चोरी: कबड्डी मैच देखने गया, पास में की पार्क; प्रोग्राम खत्म होने के बाद गायब मिली – Tohana News

थाना सदर टोहाना, जिला फतेहाबाद।

फतेहाबाद में टोहाना के गांव अमानी में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद व्यक्ति की बाइक गायब मिली। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर शेखा का रहने वाला बलराज सिंह मजदूरी करता है। 28 मार्च को वह गांव अमानी में कबड्डी का प्रोग्राम देखने गया था जिसके बाद उसने बाइक को पास में खड़ा कर दिया। शाम 7 बजे जब प्रोग्राम खत्म हुआ, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। उसने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिली।

बाइक में रखे थे सभी कागजात

पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल में उसके जरूरी कागजात, बीमा और लाइसेंस भी रखे थे, जो चोरी हो गए हैं। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है।

प्रशासन से जल्द अंकुश लगाने की मांग

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि बलराज की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। लगातार बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के बाद आमजन ने प्रशासन से जल्द अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि आमजन के मन से भय को दूर किया जा सके।

बता दें करीब एक सप्ताह पूर्व गांव अमानी में गुरुद्वारे में माथा टेकने गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोर चुराकर ले गए थे। जिनका पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए थे।