![]()
फतेहाबाद के टोहाना में एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती नानी के घर से दोपहर को निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लड़की के पिता ने गांव कुला के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
।
पीड़िता के पिता सतपाल ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी दो दिन के लिए नानी के घर आई थी। 11 अप्रैल को दोपहर 2 बजे वह किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकली। रेड स्टार होटल वाली गली से आईजी कॉलेज रोड की तरफ गई थी। इसके बाद से वह लापता है।
सतपाल ने कुला गांव के रहने वाले रवि पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रवि ने लड़की को कहीं छिपा कर रखा है। पिता ने आरोपी के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी देने से मना कर दिया।
शहर पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी रवि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।











