![]()
दुर्गा माता को सजाते हुए मंदिर के पुजारी।
फतेहाबाद में टोहाना के रतिया रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर को नवरात्रि के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों और लड़ियों से सजावट की गई है। मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि यह शहर का सबसे पुराना माता का मंदिर है।
।
पुजारी ने आगे बताया कि मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। नवरात्रि में रोज सुबह-शाम आरती होगी। रात को 108 दीपों से महाआरती की जाएगी। इसमें क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।
मंदिर परिसर में प्रतिदिन हवन होगा
नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सबसे पहले माता को स्नान कराया जाएगा। फिर नए कपड़े धारण करवाए जाएंगे। विभिन्न सामग्री से पूजा की जाएगी। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रतिदिन हवन होगा।
कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन
सातवें नवरात्रि को जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन कलाकार माता की महिमा का गुणगान करेंगे और सुंदर झांकी दिखाई जाएगी। अष्टमी के दिन विशेष हवन किया जाएगा। कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन होगा।
तैयारियों को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह
पिछले एक सप्ताह से चल रही तैयारियों को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है।












