आज का पंचांग: 7 जनवरी 2026, माघ कृष्ण पंचमी पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र की जानकारी

07 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: पंचांग के अनुसार आज, 7 जनवरी 2026 दिन बुधवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह वर्ष 2026 का पहला बुधवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के पंचांग से जुड़ी पूरी जानकारी।

आज का पंचांग

  • तिथि: कृष्ण पंचमी

  • मास (पूर्णिमांत): माघ

  • वार: बुधवार

  • संवत: 2082

  • तिथि समाप्ति: 8 जनवरी को प्रातः 06:33 बजे तक

  • योग: आयुष्मान (सायं 06:34 बजे तक)

  • करण: कौलव (सायं 06:36 बजे तक)

  • करण: तैतिल (8 जनवरी प्रातः 06:33 बजे तक)

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: प्रातः 07:15 बजे

  • सूर्यास्त: सायं 05:40 बजे

  • चंद्रोदय: रात 09:55 बजे

  • चंद्रास्त: प्रातः 10:09 बजे

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: नहीं है

  • अमृत काल: प्रातः 09:34 बजे से 11:09 बजे तक

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 12:27 बजे से 01:46 बजे तक

  • गुलिकाल: प्रातः 11:09 बजे से 12:27 बजे तक

  • यमगण्ड: प्रातः 08:33 बजे से 09:51 बजे तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जो प्रातः 11:56 बजे तक रहेगा।

  • नक्षत्र स्वामी: केतु देव

  • राशि स्वामी: सूर्य देव

  • देवता: पितृ (पूर्वज)

  • प्रतीक: राजसिंहासन

मघा नक्षत्र के सामान्य गुण:
परंपरावादी स्वभाव, नेतृत्व क्षमता, अधिकारप्रियता, सहज समृद्धि, क्रोधी प्रवृत्ति, कामुकता और उदारता।