आज का पंचांग 21 जनवरी, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: पंचांग के अनुसार आज बुधवार, 21 जनवरी 2026 को गुप्त नवरात्र का तीसरा दिन है। आज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जिसे मां ललिता की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां ललिता की आराधना से साधक को ज्ञान, शक्ति और आत्मबल की प्राप्ति होती है।
आज तृतीया तिथि पर व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है, जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं आज के दिन का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति।
आज का पंचांग विवरण
तिथि: शुक्ल तृतीया (22 जनवरी रात्रि 02:47 बजे तक)
मास (पूर्णिमांत): माघ
दिन: बुधवार
संवत्: 2082
योग: व्यतीपात (सायं 06:58 बजे तक)
करण:
तैतिल – दोपहर 02:47 बजे तक
गरज – 22 जनवरी रात्रि 02:47 बजे तक
सूर्योदय–सूर्यास्त व चंद्र समय
सूर्योदय: प्रातः 07:14 बजे
सूर्यास्त: सायं 05:51 बजे
चंद्रोदय: प्रातः 08:51 बजे
चंद्रास्त: सायं 08:20 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: नहीं है
अमृत काल: 22 जनवरी प्रातः 07:06 बजे से 08:44 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 12:33 बजे से 01:52 बजे तक
गुलिकाल: दोपहर 11:13 बजे से 12:33 बजे तक
यमगण्ड: प्रातः 08:34 बजे से 09:53 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में स्थित रहेंगे।
धनिष्ठा नक्षत्र: दोपहर 01:58 बजे तक
नक्षत्र स्वामी: मंगल देव
राशि स्वामी: शनि देव
देवता: आठ वसु (भौतिक समृद्धि के देवता)
प्रतीक: ढोल या बांसुरी
धनिष्ठा नक्षत्र के गुण:
आत्मविश्वास, परिश्रम, धैर्य, प्रसिद्धि, धन, कलात्मक प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, दानशीलता—हालांकि कभी-कभी क्रोध और स्वार्थ की प्रवृत्ति भी देखी जाती है।













