Aaj Ka Panchang 19 January 2026 Fact Recorder
Rashifal Desk: पंचांग के अनुसार आज, 19 जनवरी 2026 से माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। गुप्त नवरात्रि के दौरान साधना, जप, ध्यान और मौन को विशेष महत्व दिया जाता है। इन नौ दिनों में मां काली, मातंगी, बगलामुखी, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती और मां कमला की पूजा-अर्चना का विधान है। मान्यता है कि इस अवधि में की गई देवी साधना से साधक को विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। पहले दिन घटस्थापना की जाती है और आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं।
आज का पंचांग विवरण
तिथि: शुक्ल प्रतिपदा (20 जनवरी रात्रि 02:14 बजे तक)
मास (पूर्णिमांत): माघ
वार: सोमवार
संवत: 2082
योग: वज्र (रात्रि 08:45 बजे तक)
करण: किंस्तुघ्न (दोपहर 01:50 बजे तक), वणिज (20 जनवरी रात्रि 02:14 बजे तक)
सूर्य और चंद्र समय
सूर्योदय: प्रातः 07:14 बजे
सूर्यास्त: सायं 05:49 बजे
चंद्रोदय: प्रातः 07:40 बजे
चंद्रास्त: सायं 06:20 बजे
घटस्थापना का शुभ समय (Gupt Navratri 2026)
सुबह 07:14 बजे से 10:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:11 बजे से 12:53 बजे तक
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 12:11 बजे से 12:53 बजे तक
अमृत काल: 20 जनवरी रात्रि 02:10 बजे से 03:51 बजे तक
आज के अशुभ काल
राहुकाल: प्रातः 08:34 बजे से 09:53 बजे तक
यमगण्ड: प्रातः 11:13 बजे से 12:32 बजे तक
गुलिकाल: दोपहर 01:51 बजे से सायं 03:11 बजे तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जो दोपहर 11:52 बजे तक रहेगा।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के जातक परिश्रमी, धैर्यवान, ईमानदार, बुद्धिमान और दूरदर्शी माने जाते हैं।
नक्षत्र स्वामी: सूर्य देव
देवता: विश्वदेव
प्रतीक: हाथी का दांत या छोटा पलंग
आज के दिन शुभ मुहूर्त में माता की पूजा और घटस्थापना करना अत्यंत फलदायी माना गया है।











