26 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और फरवरी महीने का आखिरी गुरुवार भी। सनातन परंपरा में यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि आज श्रीहरि की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राहुकाल का पूरा विवरण।
📅 आज का पंचांग
तिथि: शुक्ल दशमी – रात्रि 12:33 बजे तक (27 फरवरी)
मास: फाल्गुन
वार: गुरुवार
संवत्: 2082
🔯 योग और करण
योग: प्रीति – रात्रि 10:33 बजे तक
करण:
तैतिल – दोपहर 01:36 बजे तक
गरज – रात्रि 12:33 बजे तक (27 फरवरी)
🌅 सूर्योदय–सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 06:49 बजे
सूर्यास्त: सायं 06:19 बजे
चंद्रोदय: दोपहर 01:36 बजे
चंद्रास्त: रात्रि 03:46 बजे (27 फरवरी)
♒ ग्रहों की स्थिति
सूर्य: कुंभ राशि
चंद्रमा: मिथुन राशि
✅ आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त:
दोपहर 12:11 बजे से 12:57 बजे तक
अमृत काल:
रात्रि 01:23 बजे से 02:53 बजे तक (27 फरवरी)
⚠️ आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 02:00 बजे से 03:27 बजे तक
गुलिकाल: प्रातः 09:42 बजे से 11:08 बजे तक
यमगण्ड: प्रातः 06:49 बजे से 08:16 बजे तक
🌟 आज का नक्षत्र
नक्षत्र: मृगशिरा
समाप्ति: दोपहर 12:11 बजे तक
नक्षत्र स्वामी: मंगल
देवता: सोम
प्रतीक: हिरण का सिर
मृगशिरा नक्षत्र के गुण:
सौम्य स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, खोजी प्रवृत्ति, बातचीत में कुशल, मेहनती और सरल जीवन पसंद करने वाले। कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी देखी जाती है।
✨ आज का विशेष उपाय:
गुरुवार होने के कारण पीले वस्त्र धारण करें, भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।













