06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। Lord Shiva की आराधना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी।
आज सिद्धि योग दोपहर 3:25 बजे तक रहेगा, उसके बाद साध्य योग लगेगा। करण में बालव दोपहर 2:10 बजे तक और कौलव देर रात 3:21 बजे (7 अप्रैल) तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 6:06 बजे और सूर्यास्त शाम 6:42 बजे होगा, जबकि चंद्रोदय रात 10:55 बजे और चंद्रास्त सुबह 8:12 बजे तक है।
शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:49 तक और अमृत काल दोपहर 3:19 से शाम 5:07 बजे तक रहेगा। वहीं अशुभ समय में राहुकाल सुबह 7:40 से 9:15 तक, गुलिकाल दोपहर 1:58 से 3:33 तक और यमगंड सुबह 10:49 से 12:24 तक रहेगा।
आज चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जिसका स्वामी शनिदेव और राशि स्वामी मंगल माने जाते हैं। यह नक्षत्र मित्रता, संतुलन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।













