आज का पंचांग 4 सितंबर 2025: भाद्रपद द्वादशी, शुभ मुहूर्त व राहुकाल समय

आज का पंचांग 4 सितंबर 2025: भाद्रपद द्वादशी, शुभ मुहूर्त व राहुकाल समय

04 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आज गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और कल्कि द्वादशी का पर्व भी मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत पारण के बाद मंदिरों में अन्न-धन का दान करना शुभ फलदायी होता है।

पंचांग विवरण

  • तिथि: शुक्ल द्वादशी, रात 04:08 बजे तक

  • माह: भाद्रपद

  • संवत्सर: 2082

  • सूर्योदय: सुबह 06:01 बजे

  • सूर्यास्त: शाम 06:39 बजे

  • चंद्र उदय: शाम 04:36 बजे

  • चंद्रास्त: 5 सितंबर, रात 03:10 बजे

  • सूर्य राशि: सिंह

  • चंद्र राशि: मकर

शुभ समय

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:55 AM – 12:45 PM

  • अमृत काल: 05:10 PM – 06:49 PM

अशुभ समय

  • राहुकाल: 01:55 PM – 03:29 PM

  • गुलिकाल: 09:10 AM – 10:45 AM

  • यमगंड: 06:01 AM – 07:35 AM

आज चंद्रदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे, जिसका स्वामी सूर्य है। यह नक्षत्र परिश्रम, धैर्य, ईमानदारी और दूरदर्शिता का प्रतीक माना जाता है।

👉 इस दिन व्रत, पूजन और दान-पुण्य करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।