02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज 2 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर सितंबर माह का पहला मंगलवार भी पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इसे और खास बनाते हैं। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ-अशुभ समय।











