Aaj Ka Panchang 2 December 2025: आज भौम प्रदोष व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 2 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन भगवान शिव और माता पार्वती की संध्या कालीन पूजा का विधान है।

02 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  आज 2 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन भगवान शिव और माता पार्वती की संध्या कालीन पूजा का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से शिव कृपा प्राप्त होती है, जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

आज का पंचांग:
तिथि: शुक्ल द्वादशी (प्रातः 03:57 तक)
दिन: मंगलवार
मास: मार्गशीर्ष
संवत्: 2082
योग: वारियाना (रात्रि 09:08 तक)
करण: बालव (03:57 तक), कौलव (3 दिसंबर, 02:14 तक)
सूर्योदय-सूर्यास्त:
सूर्योदय: 06:57 AM
सूर्यास्त: 05:24 PM
चंद्रोदय: 02:29 PM
चंद्रास्त: 03 दिसंबर, 04:53 AM

राशि स्थिति:
सूर्य राशि: वृश्चिक
चंद्र राशि: मेष

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 AM – 12:31 PM
अमृत काल: 02:23 PM – 03:49 PM

अशुभ समय
राहुकाल: 02:47 PM – 04:06 PM
गुलिकाल: 12:11 PM – 01:29 PM
आज का नक्षत्र: अश्विनी
समय: रात्रि 08:51 तक
विशेषताएं: तेज बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, यात्राप्रिय, ऊर्जावान, लेकिन अधीर व जल्द क्रोधित होने की प्रवृत्ति
देवता: अश्विनी कुमार
शासक ग्रह: केतु
प्रतीक: घोड़े का सिर
भौम प्रदोष व्रत: महत्व और पूजन-विधि

धार्मिक महत्व:
मंगलवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत ‘भौम प्रदोष’ कहलाता है और यह शिवजी को समर्पित होता है। यह व्रत संकटों से मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ, समृद्धि और पारिवारिक सुख प्रदान करने वाला माना गया है।

व्रत की विधि:
सुबह स्नान कर पूजा की तैयारी करें।
शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धूप-दीप और फल अर्पित करें।
दिनभर फलाहार या उपवास रखें।
शाम के प्रदोषकाल में रुद्राभिषेक, शिव आराधना और भजन-कीर्तन करें।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
क्रोध और नकारात्मकता से दूर रहें।
अगले दिन व्रत का पारण कर ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान दें।