आज का राशिफल 30 सितंबर 2025: जानें सभी राशियों की दैनिक भविष्यवाणी

 30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर 

Rashifal Desk: मेष (Aries Daily Horoscope)
आज नवम चन्द्रमा और तृतीय गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं। द्वादश भाव में शनि नए उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। घर-परिवार में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के योग हैं। लव लाइफ में सुधार की संभावना है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। दान-पुण्य का फल अवश्य मिलेगा। अन्न दान करते रहें।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
आज अष्टम चन्द्रमा और द्वितीय गुरु जॉब और व्यवसाय के लिए मंगलमय हैं। करियर के लिए सफलता का समय है। मन की एकाग्रता आवश्यक है। धन का आगमन संभव है। जॉब में प्रमोशन के योग हैं। हरा और नारंगी रंग शुभ हैं। गुरु और मंगल के बीज मंत्र का जप करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ अवश्य करें।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
राशि स्वामी बुध और शुक्र अनुकूल हैं। चन्द्रमा सप्तम में है। जॉब या करियर परिवर्तन संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें। धार्मिक यात्रा संभव है। हरा और आसमानी रंग शुभ हैं। लव लाइफ में राहु तनाव दे सकता है। राहु के द्रव्यों के रूप में नीले वस्त्र और तिल का दान करें। मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति पर ध्यान दें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
सूर्य तृतीय में कल्याणकारी हैं। गुरु द्वादश भाव में व्यय देंगे। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है और आज शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। लाल और पीला रंग शुभ हैं। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शिव पूजा के क्रम में शिवपुराण का पाठ आरम्भ करें।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
पंचम चन्द्रमा छात्रों को करियर निर्माण में अवसर देगा। द्वितीय सूर्य शुभ फलदायी हैं। अष्टम शनि स्वास्थ्य लाभ देगा। किसी भी धार्मिक योजना को टालना उचित नहीं है। हरा और नीला रंग शुभ हैं। हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
सूर्य इस राशि में समृद्धि और खुशहाली देंगे। चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु दशम गोचर में हैं। छात्र सफलता से प्रसन्न होंगे। हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करें। हरा और बैगनी रंग शुभ हैं। गाय को पालक खिलाएं और उड़द का दान करें। बुध और शुक्र आईटी एवं बैंकिंग जॉब के लिए शुभ हैं।

तुला (Libra Daily Horoscope)
सूर्य द्वादश में, चन्द्रमा तृतीय और शनि कष्ठम गोचर में हैं। जॉब परिवर्तन के लिए सफलता संभव है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। आज मेष और मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल और हरा रंग शुभ हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र की शुभता बढ़ाने के लिए श्री सूक्त का पाठ और चावल का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक उन्नयन का समय है। अष्टम गुरु और द्वादश सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मन को भक्ति मार्ग की ओर मोड़ेगा। छात्रों के लिए सफलता का दिन है। बुध गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। पीला और नारंगी रंग शुभ हैं। मंगल के द्रव्य, गेहूं और गुड़ का दान करें। नवरात्र अष्टमी को माता के महागौरी स्वरूप की पूजा करें।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
नवरात्र अष्टमी पर मन माता दुर्गा की भक्ति में तन्मय रहेगा। शनि चतुर्थ, सूर्य दशम और चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। हरा और आसमानी रंग शुभ हैं। उड़द और गुड़ का दान करें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय और चन्द्रमा व्यय भाव में मध्यम फल देंगे। गुरु कष्ठम हैं। ऑफिस में कार्य के प्रति समर्पित रहें। जॉब में प्रगति होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नारंगी और लाल रंग शुभ हैं। शनि और चन्द्रमा एकादश हैं। आज कोई नया बिज़नेस डील संभव है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि द्वितीय और गुरु पंचम भाव से शिक्षा व संतान को शुभ फल देंगे। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। बिजनेस में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल और सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। नीला और आसमानी रंग शुभ हैं। भगवान विष्णु की उपासना करें। सूर्य के द्रव्यों, गेहूं और गुड़ का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
चतुर्थ गोचर कर रहे गुरु और दशम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी योग देंगे। शनि न्याय के कारक ग्रह हैं। मंगल और गुरु गोचर पारिवारिक कार्यों में शुभता बढ़ाएंगे। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी और पीला रंग शुभ हैं। नवरात्र अष्टमी को माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें।