आज का राशिफल 19 सितंबर 2025: पढ़ें दैनिक भविष्यफल

Today's Horoscope September 19, 2025

19 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: मेष (Aries)
आज पंचम भाव में शुक्र-चंद्रमा का योग आपको शुभ लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए अवसर आएंगे। दान-पुण्य भी करेंगे।

वृषभ (Taurus)
दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। परिवार और ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज प्रयास करें। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी साहित्य और कला क्षेत्र की ओर आकर्षित होंगे।

कर्क (Cancer)
आज का दिन भावुक बना सकता है, जल्दबाजी में निर्णय न लें। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार योजनाओं में प्रगति होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह (Leo)
रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी साबित होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और शौक की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

कन्या (Virgo)
सूर्य-बुध की युति कारोबार में लाभ दिलाएगी। पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी। रचनात्मकता से सफलता मिलेगी। शुभ कार्य होंगे, पर क्रोध पर काबू रखें।

तुला (Libra)
कमाई के नए साधन मिलेंगे, लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विदेश व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, हालांकि उनकी सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

वृश्चिक (Scorpio)
शुक्र-चंद्रमा की युति से लाभ होगा। उपहार मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें वरना विवाद संभव है। धन और सम्मान बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius)
आर्थिक लाभ होगा लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। माता से मतभेद हो सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मकर (Capricorn)
कारोबार में लाभ और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा।

कुंभ (Aquarius)
कामकाज में सतर्क रहें, किसी और की गलती का असर आप पर पड़ सकता है। बिजनेस और प्रॉपर्टी से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन (Pisces)
अधूरे काम पूरे होंगे। घर खरीदने की सोच रहे हैं तो शुभ अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी और शाम को शुभ समाचार मिल सकता है।