16 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
मेष (Aries) –
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और काम में सफलता मिलेगी। पिछले निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
वृष (Taurus) –
आज मन थोड़ा उलझा रहेगा, लेकिन पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी पर माइग्रेन के रोगी सावधान रहें। शौक और शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है।
मिथुन (Gemini) –
कामकाज में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। भक्ति भाव में मन लगेगा।
कर्क (Cancer) –
धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह (Leo) –
दिन मिश्रित रहेगा। काम में रुकावट आ सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। पढ़ाई पर ध्यान दें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
कन्या (Virgo) –
कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। सम्मान मिलेगा। व्यापारियों की कमाई अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्रा का योग भी बन रहा है।
तुला (Libra) –
आज का दिन शुभ है। कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। मान-सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio) –
परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। अधूरा काम पूरा होगा। व्यापार में लाभ होगा। अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा।
धनु (Sagittarius) –
दिन व्यस्त रहेगा। अचानक काम आ सकते हैं। पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। खर्च बढ़ सकता है। सेहत और खानपान पर ध्यान दें।
मकर (Capricorn) –
बहुत शुभ दिन है। बड़ी सफलता मिल सकती है। काम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान से प्रसन्नता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius) –
आज नए रिश्ते जुड़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होगा। नई खरीदारी करेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। लव लाइफ अनुकूल रहेगी।
मीन (Pisces) –
मन विचलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी। रिश्तों में संयम रखें। खर्च बढ़ेगा और सेहत पर ध्यान देना होगा। धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।













