आज का राशिफल – 5 जुलाई 2025: मेष, कुंभ और धनु राशि वालों को मिलेगी नौकरी में सफलता

05 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Rashifal Desk: Today Horoscope: 5 जुलाई 2025 (शनिवार)
आज शनिवार है, जो सूर्य पुत्र शनिदेव और भगवान बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा होती है। 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के आधार पर दिन की स्थिति तय होती है। आइए जानते हैं शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा:

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में सफलता पाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। लाभ के योग बनेंगे। यात्रा के अवसर भी बनेंगे। प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि
आज सावधानी बरतनी होगी। अपने निजी मामलों में दूसरों को दखल न देने दें। संभलकर चलें।

मिथुन राशि
आज शुभ दिन है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला की सलाह लाभदायक साबित होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

कर्क राशि
कुछ लोग आपकी स्नेह भावना का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में सुधार होगा। अतिथि के आगमन के योग हैं। संयम बनाए रखें।

सिंह राशि
रूकी हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव कम होगा। लाभदायक योजनाओं पर काम होगा। मनोबल ऊँचा रहेगा।

कन्या राशि
करियर में बाधाओं का सामना हो सकता है। कम लाभ में भी संतोष रहेगा। सही मार्गदर्शन मिलेगा और मित्रों का सहयोग रहेगा।

तुला राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, उतार-चढ़ाव हो सकता है। मित्रों से विवाद की संभावना है। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मामूली लाभ से संतोष होगा।

वृश्चिक राशि
आपके सहज स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश हो सकती है। परिवार और निकट संबंधियों का सहयोग मिलेगा। मनचाही सफलता हासिल होगी।

धनु राशि
आपका कड़ा व्यवहार घर में विवाद का कारण बन सकता है। पढ़ाई-लिखाई में प्रगति होगी। कामकाजी महिलाओं को सफलता मिलेगी।

मकर राशि
अचानक विस्तार के अवसर मिलेंगे। काम में देरी से निराशा हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यभार अधिक रहेगा।

कुम्भ राशि
किसी बात को लेकर भय और चिंता हो सकती है। मित्रों का समर्थन आपको हिम्मत देगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
मित्रों से किया गया वादा निभाना कठिन होगा। नए काम में सफलता मिलेगी। कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। खर्चा बढ़ सकता है।

आज जन्म लेने वाले बालक के गुण
आज जन्म लेने वाला बालक सुंदर, सुशील, मिलनसार और न्यायप्रिय होगा। भूमि, भवन, मकान आदि का सुख मिलेगा। नौकरी में सफलता संभव है। माता का भक्त होगा। जन्मस्थान से दूर जाकर भाग्योदय होगा।

व्यापार-भविष्य
आषाढ़ शुक्ल दशमी के दिन स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीपल खांड, गेहूं, सूत, जौ, चना, तिल और तेल में तेजी आएगी। आज शेयर बाजार के रूझान के अनुसार व्यापार करना लाभदायक रहेगा।
भाग्यांक: 2559

आपका दिन शुभ और सफल रहे!