आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

17 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: मेष राशि
आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है। किसी भी काम में संशय हो तो कदम आगे बढ़ाने से बचें। मनमौजी स्वभाव के कारण टेंशन हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कामों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन मन भटक सकता है।

वृषभ राशि
दिन मौज-मस्ती से भरापूरा रहेगा। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाना लाभदायक होगा। घर की समस्याएं कम होंगी। साथी के साथ नई योजनाओं पर बातचीत होगी। साझेदारी सोच-समझकर करें। सिंगल लोगों को अच्छी मुलाकात हो सकती है। रोजगार से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन राशि
वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में अवसर मिलेगा। शौक की चीजों पर खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।

कर्क राशि
पिताजी से बिजनेस संबंधी बात पर मतभेद हो सकता है। घर में नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं और उसके लिए लोन भी अप्लाई कर सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। अपनी निजी बातें बाहरी लोगों से साझा न करें।

सिंह राशि
धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। बिजनेस की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार है, नई जगह काम करने का मौका मिल सकता है। पुरानी गलती से सबक लेने की जरूरत है। जीवनसाथी को करियर में लाभ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें, भविष्य में लाभ होगा। भाई-बहनों से बहस हो सकती है।

तुला राशि
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। विदेश व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यों को प्लान के अनुसार करें, वरना अटक सकते हैं। खानपान में लापरवाही से शारीरिक समस्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा। बुद्धि का उपयोग कर निर्णय लें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। संतान अपनी मनमर्जी से काम करेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। रुका सरकारी काम पूरा होने की उम्मीद है।

धनु राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। पुरानी गलती से सबक मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी रखें। दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। घर पर पूजा-पाठ भी करवा सकते हैं।

मकर राशि
दिन मेहनत से भरा रहेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत बॉस को प्रभावित करेगी, प्रमोशन की संभावना है। नया वाहन खरीद सकते हैं। घर के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। नया घर लेने की सोच रहे हैं तो इनकम को ध्यान में रखें। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं। किसी बात की टेंशन हो तो पिता से बात करें। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह अच्छे से निभाएगी।

मीन राशि
निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में किसी काम को जल्दीबाजी में न करें। बॉस आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।