आज का राशिफल – 27 जून 2025: जानें अपने दिन की महत्वपूर्ण बातें और ग्रहों की स्थिति के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

27 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  आज का राशिफल’ आपको दिन भर की घटनाओं का पूर्वानुमान देता है, जिससे आप जान सकेंगे कि किन बातों पर ध्यान देना चाहिए और किन चीज़ों से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं आज आपके लिए क्या शुभ रहेगा:

मेष (Aries)
आज अनैतिक कामों से दूर रहें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभ के अवसर बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

वृष (Taurus)
घर-परिवार में विवाद से बचें। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। नेत्र संबंधी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सूर्य देव को अर्घ्य दें।

मिथुन (Gemini)
आज कुछ नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं, लेकिन सफलता आपके साथ रहेगी। व्यापार में लाभ और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सफेद वस्त्र या वस्तु दान करें।

कर्क (Cancer)
परिवार या खुद पर खर्च अधिक हो सकता है। यात्रा के योग हैं। बेरोजगारों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दुर्गा माता को लाल फूल चढ़ाएं।

सिंह (Leo)
किसी से विवाद हो सकता है, संयम बनाए रखें। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय मनोरंजन में बीतेगा।

कन्या (Virgo)
महंगी चीजों की सुरक्षा करें, गुम हो सकती हैं। बहस से बचें क्योंकि इससे मानसिक तनाव हो सकता है। शनि को खुश करने के लिए काले वस्त्र या काली वस्तु दान करें।

तुला (Libra)
धार्मिक यात्रा का योग है। मन अध्यात्म की ओर रहेगा। अनावश्यक खर्च और तनाव से बचें। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
कोई पुराना विवाद फिर उभर सकता है। खर्च अधिक रहेगा। स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय सामान्य रूप से चलेगा।

धनु (Sagittarius)
व्यवसायिक यात्रा लाभकारी होगी। सरकारी या कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं में निवेश से पहले सोच-विचार करें।

मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर मौसमी बीमारियों से बचें। धन लाभ और आय में वृद्धि के संकेत हैं। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)
दोस्तों से मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकते हैं। संतान से लाभ होगा। नए अवसर मिल सकते हैं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन (Pisces)
बेरोजगारों के लिए समय अनुकूल है। पुराने विवादों का समाधान होगा। यात्रा से लाभ होगा, लेकिन सतर्क रहें। माता की सेवा करें और घर में मिठाई बांटें।