19 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Rashifal Desk: 19 जून 2025 राशिफल: जानें चंद्र राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन गुरुवार, 19 जून 2025 को सिद्ध और अमृत सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो सभी 12 राशियों के लिए फलदायक सिद्ध हो सकता है। बुधवार को भगवान गणेश को समर्पित दिन माना जाता है, जिससे आज कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आइए, आचार्य मानस शर्मा से जानें चंद्र राशि के आधार पर आज का राशिफल—
♈ मेष
आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में नई भूमिका मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी जरूरी होगी। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। लेनदेन में सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
♉ वृषभ
आज व्यवहार में सुधार लाएं। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी, लेकिन सेहत पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
♊ मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। मां से जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों से पारिवारिक चर्चा होगी। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। धैर्य और संयम रखें।
शुभ रंग: सफेद
♋ कर्क
भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नए आइडिया बिजनेस में लागू करें। उधार देने से बचें। संतान की संगति पर नजर रखें। घर निर्माण की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
♌ सिंह
सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति विवाद को वरिष्ठों की मदद से सुलझाएं।
शुभ रंग: पीला
♍ कन्या
मेहनत से सफलता मिलेगी। वैवाहिक मतभेद दूर होंगे। विदेश व्यापार में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
शुभ रंग: लाल
♎ तुला
दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। कला और कौशल में सुधार होगा। सहयोगियों से भावनाएं साझा कर पाएंगे।
शुभ रंग: नीला
♏ वृश्चिक
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में बदलाव के योग हैं। वरिष्ठों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
♐ धनु
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका पैसा वापस मिल सकता है। प्रेमी संग समय बिताएंगे। किसी करीबी से निराशाजनक खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
♑ मकर
दिन मिला-जुला रहेगा। घर-बाहर संतुलन बनाए रखें। जरूरत की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग: सफेद
♒ कुंभ
आय में वृद्धि होगी। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। मनपसंद भोजन मिलेगा। पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। विवाह प्रस्ताव तय हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
♓ मीन
मानसिक तनाव रह सकता है। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। संतान से किया वादा पूरा करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी