14 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
मेष – दिन अनुकूल रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें, उधार दिया धन वापस मिलेगा।
वृष – आय बढ़ने के योग हैं। पुरानी गलती से सबक लें। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। यात्रा के दौरान अहम जानकारी मिलेगी, प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
मिथुन – दिन सामान्य रहेगा। कई कामों में उलझन और तनाव रहेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में अवसर मिलेंगे। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं, पार्टनर पर नजर रखें।
कर्क – मन अशांत रहेगा और काम में मन कम लगेगा। जीवनसाथी सरप्राइज दे सकता है। बिजनेस में बड़ा जोखिम नुकसानदेह हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज न करें। यात्रा में सामान पर ध्यान दें।
सिंह – राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी से बुरी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा, आय के नए साधन खोजें।
कन्या – सेहत कमजोर रहेगी, बाहर का खाना कम करें। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। किसी से वाद-विवाद न करें। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। कई काम एक साथ हाथ में आ सकते हैं।
तुला – बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में शुभ समाचार मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ होगा, नए मेहमान के आने की संभावना है।
वृश्चिक – आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। यात्रा में अहम जानकारी मिलेगी। पुरानी गलती से सबक लें। माताजी से मतभेद हो सकता है। पार्टनरशिप में काम लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी सहयोग देगा।
धनु – दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पुराने लेनदेन में सावधानी बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। यात्रा फिलहाल टालें।
मकर – ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। नया घर खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। राजनीति में बड़े नेता से मुलाकात होगी। नौकरी में ध्यान दें और विरोधियों से सावधान रहें।
कुंभ – मनपसंद काम न मिलने से निराशा रहेगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। संतान की पढ़ाई की समस्या दूर करें। परिवार के साथ समय बिताएं, संबंध मजबूत होंगे।
मीन – आवश्यकताएं पूरी होंगी, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। वाहन खराबी से खर्च बढ़ेगा। बिजनेस योजनाएं लाभ देंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम बनेगा।













