आज का राशिफल 11 अगस्त 2025: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल: 11 अगस्त 2025 — जानें आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा          आज का राशिफल’ आपके दिनभर की दिशा तय करने में

11 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk: आज का राशिफल: 11 अगस्त 2025 — जानें आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहेगा          आज का राशिफल’ आपके दिनभर की दिशा तय करने में मदद करता है। इससे आप जान सकते हैं कि किन बातों पर ध्यान देना ज़रूरी है और किनसे दूरी बनाना बेहतर होगा। आइए जानते हैं 11 अगस्त 2025, सोमवार का सभी 12 राशियों के लिए राशिफल।

मेष (Aries)
कुंभ राशि में चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होने से दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बीतेगा। गिफ्ट मिलने और खर्च करने के योग हैं। नई दोस्ती भविष्य में लाभ दे सकती है। नौकरी में दोपहर बाद टारगेट पूरे करने में कठिनाई आ सकती है। व्यवसाय में भागीदारी से फायदा संभव। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ।

वृषभ (Taurus)
दसवें भाव में चंद्रमा का प्रभाव करियर के लिए अनुकूल है। पदोन्नति और अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा, नए कार्य शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में बकाया राशि वसूली के अवसर।

मिथुन (Gemini)
नवें भाव में चंद्रमा के कारण थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर सहयोग की कमी रहेगी। नए कार्यों में मन नहीं लगेगा। संतान की चिंता हो सकती है। विरोधियों से विवाद से बचें। व्यापार में अधिक लाभ की चाह नुकसान पहुंचा सकती है।

कर्क (Cancer)
आठवें भाव में चंद्रमा के कारण मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनैतिक कार्यों से दूरी बनाएं। परिवार में विवाद की संभावना। वित्तीय स्थिति कमजोर रह सकती है, आध्यात्मिकता से लाभ होगा।

सिंह (Leo)
सातवें भाव में चंद्रमा पति-पत्नी में मतभेद बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मन नहीं लगेगा। भागीदारों से मतभेद और काम का श्रेय दूसरों को मिलने की संभावना। कानूनी मामलों और बड़े लेन-देन से बचें।

कन्या (Virgo)
छठे भाव में चंद्रमा से दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार, आर्थिक लाभ और कार्य में सफलता के योग हैं। घर में सुख-शांति का माहौल। प्रियजन के साथ समय बिताने का अवसर। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला (Libra)
पांचवें भाव में चंद्रमा के कारण संतान से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। विद्या और पढ़ाई में रुकावटें। नए कार्य की शुरुआत टालें। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, लेकिन विवाद से बचें। नौकरी में सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio)
चौथे भाव में चंद्रमा से मानसिक तनाव और पारिवारिक अनबन की संभावना। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संपत्ति या वाहन से जुड़े दस्तावेजों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ कठिनाई।

धनु (Sagittarius)
तीसरे भाव में चंद्रमा से नई शुरुआत और छोटी यात्राओं के योग। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और परिजनों से मुलाकात सुखद होगी। व्यापार में प्रगति और नौकरी में लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार।

मकर (Capricorn)
दूसरे भाव में चंद्रमा से वाणी पर नियंत्रण ज़रूरी है। परिवार में विवाद की संभावना। शेयर बाज़ार या निवेश में लाभ के अवसर। आंखों का दर्द परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ (Aquarius)
प्रथम भाव में चंद्रमा का प्रभाव स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आर्थिक पक्ष के लिए अनुकूल है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। धन प्राप्ति के योग।

मीन (Pisces)
बारहवें भाव में चंद्रमा से मन अस्थिर और चिंतित रहेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। प्रियजनों से दूरी खल सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में निवेश से बचें। दोपहर के बाद स्थितियां सुधर सकती हैं।