04 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
Rashifal Desk: ‘आज का राशिफल’ आपकी मदद करता है आज होने वाली घटनाओं का सही आकलन करने में। इसके जरिए आप जान सकते हैं कि किन बातों पर ध्यान देना चाहिए और किन चीज़ों से बचना चाहिए। आइए पढ़ते हैं आज का दैनिक राशिफल:
मेष (Aries)
चंद्रमा सुबह से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है, जबकि गुरु सूर्य के साथ तृतीय भाव में हैं। कर्म के प्रति समर्पित रहें। शनि का द्वादश गोचर स्वास्थ्य के प्रति सावधानी का संकेत देता है। शुक्र व्यवसाय में सफलता दिला सकते हैं। जॉब में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करें। युवा वर्ग को लव लाइफ में अत्यधिक समय देने से बचना चाहिए क्योंकि करियर भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।
वृष (Taurus)
शनि एकादश, चंद्रमा खष्ठम और गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। मानसिक खुशी बनी रहेगी। मैनेजमेंट, बैंकिंग और IT सेक्टर में उन्नति और प्रमोशन के मौके हैं। पारिवारिक विवादों से बचें और अपने काम पर फोकस करें। वाणी पर संयम रखें। जॉब में विशेष प्रोजेक्ट पर मेहनत करनी होगी। नेत्र स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। लव लाइफ तनावपूर्ण रहेगी।
मिथुन (Gemini)
शनि कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं, चंद्रमा पंचम और गुरु इसी राशि में हैं। बिजनेस में प्रगति के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा। करियर में अच्छा समय है। नया व्यावसायिक अनुबंध लाभदायक रहेगा। रुका हुआ सरकारी काम पूरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी। दिन में लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आज का दिन सफल रहेगा। चंद्रमा मातृगृह व गुरु व्यय भाव में हैं। चंद्रमा बिजनेस में नया काम शुरू करवा सकते हैं। मेहनत के बावजूद अभी सफलता कम है। यदि नौकरी बदलने का विचार है तो भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में नए बदलाव की संभावना है। विवाह की बातें शुरू हो सकती हैं।
सिंह (Leo)
घर में धार्मिक माहौल आपको प्रसन्न रखेगा। चंद्रमा सुबह से तुला राशि में है। जॉब में किसी खास बात को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नई डील मिलेगी। लव लाइफ बेहतर बनाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें और ध्यान व योग से मन को शांत रखें। छात्रों के करियर में प्रगति होगी।
कन्या (Virgo)
शिक्षा और करियर अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। गुरु सप्तम और चंद्रमा द्वितीय भाव में हैं। बिजनेस में रुके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। रुका धन प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ में यात्रा की योजना बनेगी और प्रेम जीवन सफल रहेगा।
तुला (Libra)
व्यवसाय में वृद्धि से मन खुश रहेगा। चंद्रमा इसी राशि में है और शनि मीन राशि में खष्ठम होकर धार्मिक कार्य करा सकते हैं। बिजनेस में तरक्की के लिए प्रयासरत रहें। छात्र करियर में मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर और आकर्षक रहेगी। धार्मिक यात्रा तनाव से मुक्ति दिलाएगी। पर ज्यादा यात्रा से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
राशि स्वामी मंगल दशम और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। शुक्र बैंकिंग जॉब और बिजनेस में लाभ देंगे। शुक्र और बुध जॉब बदलाव के निर्णय में मन को भ्रमित कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। यात्रा सुखद होगी।
धनु (Sagittarius)
घर-परिवार में सुख रहेगा। एकादश चंद्रमा और मिथुन के गुरु नौकरी के लिए शुभ हैं। बिजनेस और काम में पूरी लगन से जुटेंगे। परिवारिक तनाव मन को बेचैन कर सकता है। जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएं। अनचाही यात्रा से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में समय की कमी महसूस होगी।
मकर (Capricorn)
शनि तृतीय भाव में लाभ देंगे। आध्यात्मिक प्रगति होगी। चंद्रमा कर्म भाव में हैं। सब ठीक रहेगा बस क्रोध न करें। परिवार में सुख होगा। गुरु पंचम भाव में शिक्षा के लिए शुभ है। शुक्र बिजनेस को बेहतर बनाएगा। आर्थिक लाभ संभव है। सकारात्मक सोच से जीवन सही दिशा में जाएगा। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। दूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
गुरु पंचम और सूर्य करियर में बड़ी प्रगति देंगे। चंद्रमा नवम भाव में हैं। भाग्य मजबूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्र करियर में बेहतर प्रदर्शन कर खुश होंगे। नया पदभार संभालेंगे। बड़े प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से निपटाएं। खान-पान का ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।
मीन (Pisces)
सूर्य चतुर्थ और चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुरु आपकी मदद करेंगे। शिक्षण और बैंकिंग सेवा के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में प्रगति सही दिशा में होगी। कुछ सकारात्मक बदलाव की संभावना है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमें शिक्षकों और मित्रों का योगदान होगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।