02 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: आज का राशिफल’ आपके दिनभर के कार्य, अवसर और चुनौतियों का आकलन करने में मदद करता है। इसके जरिए आप जान सकते हैं कि आज आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए और किन परिस्थितियों से बचकर रहना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का दैनिक राशिफल—
मेष (Aries)
आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने में व्यस्त रहेंगे। युवाओं के लिए लव लाइफ में महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ (Taurus)
दिन आपके लिए शुभ है। बिजनेस में प्रगति और नए प्रोजेक्ट पर सफलता की संभावना है। काम पर ध्यान केंद्रित रखें और वाणी पर संयम बरतें। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।
मिथुन (Gemini)
करियर और बिजनेस में आज प्रगति होगी। नई डील या बड़ा काम मिलने के योग हैं। फाइनेंस, आईटी और बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभकारी समय है। जॉब चेंज फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
कैरियर और बिजनेस में आगे बढ़ने का अवसर है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन रिजल्ट धीरे-धीरे मिलेगा। जॉब चेंज भविष्य में अच्छा साबित होगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है, शादी की बात भी घर में शुरू होगी।
सिंह (Leo)
नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता के योग हैं। किसी खास डील से खुशी मिलेगी। टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन को शांत रखने के लिए ध्यान और योग करें।
कन्या (Virgo)
परिवार और करियर दोनों के लिए शुभ दिन है। अटके काम पूरे होंगे। आपका विनम्र स्वभाव सफलता दिलाएगा। घर में किसी संत या प्रिय व्यक्ति का आगमन होगा। लव लाइफ में यात्रा की प्लानिंग हो सकती है।
तुला (Libra)
पारिवारिक और आर्थिक प्रगति के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन पाने की कोशिश करेंगे। छात्रों को मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव हानिकारक हो सकता है। धार्मिक यात्रा से मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का फैसला कर सकते हैं। पुराने रिश्तों की समस्याओं का समाधान होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग लाभकारी रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
धनु (Sagittarius)
बिजनेस में महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी में बढ़ते काम से तनाव हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। परिवार में तनाव बना रह सकता है। लव लाइफ में समय की कमी खलेगी।
मकर (Capricorn)
करियर और बिजनेस के लिए शुभ समय है। आर्थिक लाभ होगा और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। संतान को लाभ होगा और ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। नए पद की शुरुआत करेंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। अनुशासन से कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
मीन (Pisces)
कैरियर में सकारात्मक बदलाव से प्रसन्न रहेंगे। वित्तीय मामलों में लाभ होगा। छात्र पढ़ाई में सही दिशा पाएंगे और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।











