आज का राशिफल 01 अक्टूबर 2025: जानें अपने दिन की शुरुआत

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नवम भाव में चंद्रमा के गोचर से मित्रों

01 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नवम भाव में चंद्रमा के गोचर से मित्रों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से अधिक मनोरंजन में रुचि लेंगे।

वृष (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से शुभ रहेगा। चंद्रमा के अष्टम भाव से नवम भाव में गोचर से आपको भाग्य का लाभ मिलेगा। कारोबार में लाभ अर्जित होगा। किसी रिश्ते या अचल संपत्ति को लेकर विवाद समाप्त हो सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और आर्थिक प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी संभव है।

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। बुध का कन्या राशि में गोचर लाभकारी रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। बच्चों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। कामकाज में सकारात्मक स्थिति रहेगी और मधुर वाणी से सफलता मिलेगी। विरोधियों से निपटने में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर सुख और लाभ का संयोग बनाएगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे और निर्णय का लाभ मिलेगा। शाम का समय धार्मिक कार्यों और धर्मार्थ कार्यों पर व्यतीत होगा।

सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह है। छठे भाव में चंद्रमा का गोचर विरोधियों से सतर्क रहने की चेतावनी देता है। खर्च बढ़ सकता है। कार्यों का विरोध हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग स्थिति संभालने में मदद करेगा। शाम को धर्म कर्म में भागीदारी संभव है।

कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। बुध के उदय से कारोबार और कमाई में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा की संभावना है। पुराने अधूरे कार्य निपटेंगे। प्रियजन से मुलाकात और लव लाइफ में सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में दिन शुभ रहेगा। आपकी साख बढ़ेगी। किसी अप्रत्याशित खबर से आश्चर्य होगा। सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। आज किसी को पैसे देने से बचें, लौटने की संभावना कम है।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। द्वितीय भाव से तृतीय भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य को उन्नति देगा। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रुचिकर भोजन और उपहार की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुखद समय व्यतीत होगा।

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन प्रेम और आनंद से भरा रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शाम को जीवन साथी के साथ घुमने जाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी। पड़ोसियों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। बुद्धिमान निर्णय से लाभ संभव है।

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। बेवजह की शंकाओं और विवाद से बचें अन्यथा धन और समय का नुकसान हो सकता है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। व्यापार में लाभ होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन परिश्रम भरा रहेगा। छात्रों के लिए शिक्षा में प्रगति होगी। कारोबार में कमाई बढ़ेगी। महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत से भविष्य में लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी और उपहार प्राप्ति की संभावना है।