12 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: Mumbai में चल रहे बजट सत्र के दौरान Maharashtra Vidhan Bhavan को ब*म से उड़ाने की ध*मकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी। एहतियात के तौर पर विधान भवन में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया और इमारत की सघन जांच शुरू कर दी गई।
अधिकारियों के अनुसार ध*मकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस तकनीकी टीम की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा और इसके पीछे किसका हाथ है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की तलाशी ले रही हैं और मामले की जांच जारी है।











