7 March 2025: Fact Recorder
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 में अब प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो गई है। मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद यूपी वॉरियर्स पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
महिला प्रीमियर लीग 2025 में 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस ने दीप्ति शर्मा की यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया था। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
टॉप-2 में पहुंची मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने अभी तक महिला प्रीमियर लीग 2025 में 6 मैच खेले हैं। जिसमें से हरममप्रीत कौर की टीम ने 4 में जीत और 2 में हार का सामना किया है। फिलहाल 8 अंक के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स अभी भी 10 अंक के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है।
दिल्ली ने 7 में से 5 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार का सामना किया है। गुजरात जायंट्स की टीम तीसरे स्थान पर है। गुजरात ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।