सनी देओल की अगली फिल्म में मिर्जापुर का ये स्टार, हाई-ऑक्टेन एक्शन का वादा

24 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  सनी देओल के लिए साल 2026 की शुरुआत शानदार रही है। उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, बल्कि दर्शकों से भी खूब सराहना बटोरी। इस साल सनी देओल की दो और बड़ी फिल्में—इक्का और लाहौर 1947—रिलीज के लिए तैयार हैं। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा और दिलचस्प अपडेट सामने आया है।

दरअसल, सनी देओल की अपकमिंग हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में वेब सीरीज मिर्जापुर से पहचान बना चुके एक दमदार एक्टर की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अब तगड़ा और रॉ एक्शन देखने को मिलने वाला है।

सनी देओल की फिल्म में किसकी एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्शन थ्रिलर में सनी देओल के साथ विजय वर्मा नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों कलाकार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। इसे बॉलीवुड की एक दिलचस्प और फ्रेश कास्टिंग के तौर पर देखा जा रहा है।

फिल्म को बड़े स्केल पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्टाइलिश एक्शन के साथ एक लेयर्ड और इमोशनल कहानी भी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें ड्रामा और कैरेक्टर की गहराई भी अहम भूमिका निभाएगी।

क्यों खास है ये जोड़ी?

सनी देओल जहां अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और रॉ एक्शन के लिए जाने जाते हैं, वहीं विजय वर्मा अपने इंटेंस और कैरेक्टर-ड्रिवन रोल्स के लिए पहचाने जाते हैं। मिर्जापुर, गली बॉय, डार्लिंग्स और दहाड़ जैसे प्रोजेक्ट्स में विजय वर्मा की एक्टिंग को खूब सराहा गया है। ऐसे में दोनों की ताकत को एक साथ लाना दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव हो सकता है।

फिलहाल फिल्म के डायरेक्टर और शूटिंग टाइमलाइन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि सनी देओल और विजय वर्मा की ये जोड़ी बड़े पर्दे पर असली एक्शन का तड़का लगाने वाली है।