Hindi English Punjabi

Kidney Stones का रिस्क बढ़ाती हैं ये चीजें, ज्यादा खाने से करें परहेज, क्या कहते हैं डॉक्टर?

18 Feb 2025: Fact Recorder
Kidney Stones Tips: किडनी की पत्थरी ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम है, जो कि धीरे-धीरे शरीर में बढ़ती जाती है और इसका दर्द भी। पथरी का दर्द सहना मुश्किल होता है, इसलिए हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हमारी डाइट सही रखना जरूरी है।

हेल्दी रहने के लिए हमें अपने खान-पान और लाइफस्टाइल को सही रखना जरूरी है। आपकी डाइट अगर अच्छी नहीं रहेगी, तो स्टोन बनने की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे डेली फूड आइटम्स में भी कुछ ऐसी चीजें होती है, जिनका अगर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाएगा, तो इससे नुकसान जल्दी हो सकता है? दरअसल, किडनी स्टोन या पथरी, एक ऐसी समस्या है जो आजकल बहुत आम हो गई है। यह समस्या तब होती है जब शरीर में कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जो किडनी में जमा होकर सॉलिड फॉर्म में आ जाती है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या होती है। डॉक्टर से जानते हैं कि खाने-पीने की किन चीजों से स्टोन्स की समस्या बढ़ती है।

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर अनिमेष गुप्ता, जो कि जनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जन और प्लास्टिक सर्जन हैं और अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी यूज करते हैं, जहां वे सेहत और बीमारियों से संबंधित जानकारियां लोगों को साझा करते हैं। वे बताते हैं कि स्टोन होने का एक कारण खान-पान भी है, जिनमें कुछ चीजें इस प्रकार से हैं।

खाने की इन चीजों को खाने से बढ़ता है स्टोन का रिस्क

1. नमक

नमक में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर कोई अधिक नमक वाला खाना खाता है, तो उसे गुर्दे की पथरी का जोखिम अन्य की तुलना में ज्यादा रहता है। ज्यादा सोडियम शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे पथरी बनने में आसानी होती है।

2. Nonveg फूड्स

वजन बढ़ाने या किडनी की समस्याओं के लिए मांसाहारी भोजन का अधिक सेवन करना भी खतरनाक हो सकता है। नॉनवेज फूड आइटम्स से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जो किडनी स्टोन के लिए जिम्मेदार है।

3. पानी कम पीना

जो लोग कम पानी पीते हैं, उनकी किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। पानी की मात्रा कम होने से फिल्ट्रेशन नहीं हो पाता है और हानिकारक पदार्थ शरीर के अंदर ही रह जाते हैं, जिस वजह से किडनी स्टोन की समस्या होती है।

क्या खाना फायदेमंद?

  • सबसे पहले तो डॉक्टर कहते हैं कि पानी की मात्रा बढ़ाएं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको 1 दिन में तकरीबन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • खट्टे फलों का सेवन अधिक से अधिक करें क्योंकि इससे पेट साफ होता है, शरीर को विटामिन-सी मिलता है और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है।
  • साबुत अनाज, अपनी डाइट में साबुत अनाजों का इनटेक बढ़ाएं क्योंकि इन्हें खाने से बॉडी को पर्याप्त फाइबर मिलता है।

ये भी पढ़ें-

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। Fact Recorder की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।