शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती पर सिविल अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर, विधायक फाजिल्का ने की शिरकत फाजिल्का, 30 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान फाजिल्का विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना विशेष तौर पर उपस्थित रहे। यह रक्तदान शिविर युवा टीम फाजिल्का की ओर से आयोजित किया गया।
विधायक ने कहा कि हमें शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की सोच को आगे बढ़ाने, अपनाने और उनकी विचारधारा को समझने की आवश्यकता है। सरदार भगत सिंह जैसे महान वीर सपूत की कुर्बानियों का ही परिणाम है कि आज हम एक आज़ाद राष्ट्र के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था का आनंद ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवा टीम द्वारा इस जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर लगाने का जो प्रयास किया गया है, वह सराहनीय है, क्योंकि रक्तदान पुण्य का कार्य है। रक्तदान करके हम कई लोगों की अनमोल जान बचा सकते हैं और यही महान शहीद भगत सिंह जी का उद्देश्य भी था।
इस अवसर पर अरविंद भौबिया (युवा प्रधान हलका फाजिल्का), लविश चावला (प्रधान ट्रेड विंग हलका फाजिल्का), सुरिंदर कंबोज (ब्लॉक प्रधान), शेखर, वकील सिंह (सरपंच ढाणी मोहना राम), जग रूप सिंह (संगठन इंचार्ज फाजिल्का), राज सिंह (ब्लॉक प्रधान), बिट्टू सेतिया, श्याम लाल गांधी, संदीप चलाना, बोबी सेतिया सहित युवा विंग के सभी ब्लॉकों के प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।













