![]()
चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।
हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान से 80 हजार नगद और सामान चोरी कर ले गए। दुकान में रखे गौ दान पात्र को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। दु
।
झज्जर जिले के गांव भदानी में ईंट भट्ठे के पास व्यक्ति ने अपने खेत में परचून की दुकान कर रखी है। जिसमें शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी और हजारों रुपए का नुकसान कर गए। भदानी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसने भट्ठे के पास दुकान कर रखी है और वह रोजाना देर रात तक दुकान खोलता है। उस दिन भी वह रात 11 बजे दुकान बंद करके गया था।
रविवार सुबह आकर देखा तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि दुकान के पीछे की दीवार से कुछ ईंट निकाल रखी थी और दराज में रखे 80 हजार रुपए वहां से गायब थे। वहीं चोरों ने दुकान से कुछ सामान के दान पात्र को तोड़कर उसके रुपए भी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।












