Theft Accused Arrested In Panipat; Vidyanand Colony| Haryana | पानीपत में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: नशे के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो पड़ोसियों के घर डाला डाका; जेल से आया था बाहर – Panipat News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी निखिल उर्फ भूरा।

हरियाणा के पानीपत शहर की विद्यानंद कॉलोनी के एक मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निखिल उर्फ भूरा निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, सोने की एक बाली व चांदी की

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 12 में गुरद्वारा के नजदीक गंदा नाला पटड़ी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू पर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान निखिल उर्फ भूरा निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई।

गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बीती 13 अप्रैल की रात विद्यानंद कॉलोनी में एक घर से 4 मोबाइल फोन, चांदी की अंगूठी, सोने की बाली व 35 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकार किया।

बाइक चोरी के तीन मामले है दर्ज प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज है। आरोपी गत जनवरी माह में जेल से बेल पर बाहर आया था।