17 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: रमजान के पाक महीने के बाद चांद के दीदार के साथ ही Eid al-Fitr का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन खुशियों, दुआओं और अपने अपनों के साथ जश्न मनाने का होता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं।
इस खास मौके पर महिलाएं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस ईद पर कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो ये मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
1. चांद और लालटेन वाला फेस्टिव डिज़ाइन
इस डिजाइन में दोनों हथेलियों पर अलग-अलग लेकिन एक-दूसरे से जुड़े हुए पैटर्न बनाए जाते हैं। इसमें चांद, मोरक्कन लालटेन और फूलों के डिजाइन इसे खास बनाते हैं। बीच में “Eid Mubarak” लिखकर इसे और भी फेस्टिव लुक दिया जाता है।
2. ट्रेडिशनल मस्जिद और चांद पैटर्न
यह डिजाइन ट्रेडिशनल टच के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। हथेली के ऊपर फूलों का पैटर्न और नीचे चांद के साथ मस्जिद का डिजाइन बनाया जाता है। उंगलियों पर जालीदार पैटर्न, पत्तियां और चांद-सितारों की डिजाइन इसे ईद के लिए परफेक्ट बनाती है।
3. डबल मून मिनिमल डिज़ाइन
अगर आप सिंपल लेकिन ट्रेंडी मेहंदी चाहती हैं तो यह डिजाइन शानदार रहेगा। हथेली पर डबल चांद बनाया जाता है और कलाई के पास सितारे और फूलों के पैटर्न से इसे सजाया जाता है। उंगलियों पर भी हल्का और सिंपल डिजाइन बनाया जाता है।
4. 5 मिनट में बनने वाला सिंपल डिज़ाइन
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो यह डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीच में एक बड़ा चांद बनाया जाता है और उसके आसपास छोटे फूल और डॉट्स से डिजाइन तैयार किया जाता है। उंगलियों पर पत्तियों की बेल बनाकर इसे पूरा किया जाता है।
5. मॉडर्न कंगन स्टाइल मेहंदी
इस ट्रेंडी डिजाइन में हथेली के बीच में चांद का पैटर्न बनाया जाता है और आसपास छोटे-छोटे फूलों और डॉट्स से इसे सजाया जाता है। कलाई पर कंगन जैसा पैटर्न बनाकर इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दिया जाता है।
✨ टिप: अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा आए, तो मेहंदी लगाने के बाद कुछ देर तक उसे सूखने दें और नींबू-चीनी का हल्का लेप लगा लें।













