05 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: डायरेक्टर Kamakhiya Narayan Singh की फिल्म The Kerala Story 2 इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। Vipul Amrutlal Shah द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म से मेकर्स को पहले पार्ट जैसी सफलता की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम दिख रही है।
होली की छुट्टी पर भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पांचवें दिन इसका कलेक्शन 4 करोड़ रुपये था। आमतौर पर त्योहारों पर फिल्मों की कमाई बढ़ती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला।
फिल्म में Ulka Gupta, Aishwarya Ojha और Aditi Bhatia मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
6 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 1 – 0.75 करोड़
डे 2 – 4.65 करोड़
डे 3 – 4.75 करोड़
डे 4 – 2.50 करोड़
डे 5 – 4 करोड़
डे 6 – 3.50 करोड़
कुल मिलाकर फिल्म ने 6 दिनों में सिर्फ 20.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले पार्ट से काफी पीछे
अगर पहले पार्ट The Kerala Story की बात करें तो उसने रिलीज के पहले 6 दिनों में ही 68.64 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन करीब 302 करोड़ रुपये रहा था।
ऐसे में मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘द केरला स्टोरी 2’ के लिए पहले पार्ट की कमाई तक पहुंचना काफी मुश्किल हो सकता है।













