06 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: होली के मौके का फायदा उठाते हुए The Kerala Story 2 की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन लगभग 2.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विवादों और चर्चा के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को कुछ राज्यों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड पर भी दर्शकों की संख्या बढ़ती रही तो फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और बेहतर प्रदर्शन करेगी।













