27 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: जुन्गा में चल रहे फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटेलिटी एक्सपो 2025 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के न आने से दर्शक और स्थानीय लोग मायूस हो गए। फेस्टिवल के दूसरे दिन द ग्रेट खली के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे शामिल नहीं हो सके।
लोगों में उनके आने को लेकर जबरदस्त उत्साह था, कई युवा तो उनके साथ फोटो खिंचवाने की उम्मीद में पहुंचे थे। दर्शकों का कहना था कि द ग्रेट खली न केवल भारत के गौरव हैं, बल्कि उन्होंने रेसलिंग में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
ग्लाइड-इन के प्रबंध निदेशक अरुण रावत ने बताया कि द ग्रेट खली जुन्गा के लिए रवाना तो हो गए थे, लेकिन बीच रास्ते में कुछ जरूरी कार्य पड़ने के कारण उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उनके न आने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दर्शक और आयोजक दोनों ही निराश नजर आए।













