चंडीगढ़ में 13 सितंबर से शुरू होगा पहला कुमाऊं कप, पंजाब यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित

चंडीगढ़ में 13 सितंबर से शुरू होगा पहला कुमाऊं कप, पंजाब यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित

12 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk:  चंडीगढ़ में ट्राईसिटी के उत्तराखंडवासियों के लिए 13-14 सितंबर को आयोजित होगा प्रथम कुमाऊं कप क्रिकेट टूर्नामेंट                                                                                        ट्राईसिटी में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों में शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ द्वारा 13 और 14 सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में प्रथम कुमाऊं कप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 35+ आयु वर्ग की टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए है।

सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि कुल 16 टीमें कुमाऊं कप की जीत के लिए भिड़ेंगी और टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा। जीतने वाली टीमों को पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

सभा के प्रधान मनोज रावत ने कहा कि कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कल्याण और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए सभा समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है।