चंडीगढ़ सेक्टर-27B जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का पंचम दिवस ‘उत्तम सत्य धर्म’ श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

चंडीगढ़ सेक्टर-27B जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का पंचम दिवस ‘उत्तम सत्य धर्म’ श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया

01 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़ सेक्टर-27B जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का पंचम दिवस ‘उत्तम सत्य धर्म’ उत्साहपूर्वक सम्पन्न                                                                                                              श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-27B, चंडीगढ़ में ब्रह्मचारिणी लब्धि दीदी (हिमानी दीदी) के मंगल निर्देशन में दशलक्षण पर्व का पंचम दिवस ‘उत्तम सत्य धर्म’ बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

प्रातः 7 बजे मंदिर में मंगल अभिषेक हुआ। प्रथम अभिषेक विजय जैन परिवार (सेक्टर-50) द्वारा किया गया, इसके बाद शांति धारा क्रमशः प्रमोद जैन, नितिन जैन (मोहाली) और एडवोकेट राजा बहादुर सिंह जैन ने की। तत्पश्चात दशलक्षण विधान आरंभ हुआ, जिसमें सोधरमेंद्र पुष्पेंदर जैन, यज्ञनायक अशोक जैन (हैलो माजरा) और कुबेर इंद्र अमित जैन (इंदौर) रहे। विधान विधिवत सम्पन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने सात्विक भोजन का लाभ लिया।

सभा में कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष धरम बहादुर जैन, उपाध्यक्ष एडवोकेट आदर्श जैन, महासचिव संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजा बहादुर सिंह जैन सहित नीरज जैन, करुण जैन, रमेश जैन और शरद जैन उपस्थित रहे।

सायंकालीन कार्यक्रम की शुरुआत 6:30 बजे महाआरती से हुई। इसके बाद धर्मसभा में लब्धि दीदी ने प्रवचन देते हुए “उत्तम सत्य” का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि —

सत्य बोलना और उसका पालन करना आत्मा की शुद्धि का आधार है।

असत्य, कपट और छल से आत्मा बंधनों में उलझती है, जबकि सत्य से आत्मा के गुण प्रकट होते हैं।

सत्य जीवन अपनाने से समाज में विश्वास और शांति स्थापित होती है।

सभा के बाद “1 मिनट प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और वृद्धों ने उत्तम सत्य पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन भक्ति गीतों के साथ हुआ।