Himachal Pradesh को केंद्र की बड़ी सौगात: ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के तहत ₹3920 करोड़ की मदद

31 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Himachal Desk:  केंद्र सरकार ने Himachal Pradesh को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना के तहत 3920 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह राशि पहाड़ी राज्यों के लिए जारी कुल 25,000 करोड़ रुपये के पैकेज का हिस्सा है, जिसे विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत दिया गया है। लंबे समय से वित्तीय दबाव और सीमित संसाधनों से जूझ रहे हिमाचल के लिए यह मदद काफी अहम मानी जा रही है।

इस फंड से राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। आरडीजी बंद होने के बाद राज्य की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ गया था और हर साल करीब 8,000 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान है, जबकि कर्ज का बोझ भी लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने पहले ही प्रधानमंत्री Narendra Modi को राज्य की वित्तीय स्थिति से अवगत कराते हुए विशेष पैकेज की मांग की थी। केंद्र द्वारा दी गई यह सहायता न केवल पूंजीगत व्यय बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारने और कर्ज के बोझ को संतुलित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।