Home Tags Landslide in Mata Vaishno Devi Dham

Tag: Landslide in Mata Vaishno Devi Dham

माता वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन से बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई उत्तर भारत में सक्रिय मानसून के चलते कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर भी इससे अछूता नहीं है, जहां बारिश का दौर लगातार जारी है। इसी बीच सोमवार सुबह जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम में बड़ा हादसा हो गया। बाणगंगा के पास स्थित पैदल यात्रा मार्ग पर अचानक भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ, जिसमें पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। मलबे और चट्टानों ने यात्रियों के लिए बनाए गए शेड को भी तोड़ डाला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के समय कई तीर्थयात्री उस मार्ग पर मौजूद थे। मलबे के नीचे करीब 7 तीर्थयात्री फंस गए थे। हालांकि कई लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। श्रद्धालुओं को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। दो अन्य घायल तीर्थयात्रियों का इलाज जारी है, जबकि चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राहत कार्य में सेना, अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस भी जुटी रही। वीडियो में कैद हुआ हादसा लैंडस्लाइड की घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पहाड़ गिरने की भयावह तस्वीरें देखी जा सकती हैं। हादसे के वक्त तीर्थयात्रियों के 'जय माता दी' के नारे गूंज रहे थे, जो देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गए। यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया है। प्रभावित मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन नुकसान ज्यादा होने के कारण रास्ते को दुरुस्त करने में समय लग सकता है। धाम के अन्य मार्गों की भी जांच की जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। वहीं, श्राइन बोर्ड ने आगे यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। गौरतलब है कि मौसम विभाग पहले ही जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

माता वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन, पैदल मार्ग पर गिरा पहाड़; कई श्रद्धालु मलबे...

0
22 जुलाई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर Himachal Desk:  माता वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन से बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, यात्रा अस्थायी रूप से रोकी...

Today News