25 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा और इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। इस बार भारत अपनी ट्रॉफी को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंड करेगा।
आईसीसी (ICC) की ओर से इस वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल आज (मंगलवार, 25 नवंबर) जारी किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह घोषणा शाम 6:30 बजे होगी।
भारत किस ग्रुप में? भारत–पाक मुकाबला कब?
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया को ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ रखा गया है। इसी ग्रुप स्टेज में भारत–पाकिस्तान मैच भी देखने को मिल सकता है।
संभावना जताई जा रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के अन्य सभी लीग मैच भारतीय धरती पर होंगे।
वर्ल्ड कप 2026 में कौन-कौन खेल रहा है?
टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने और 8 मार्च तक चलने की उम्मीद है। पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा।
मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा कुल 18 टीमें शामिल होंगी:
अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई।
टीम इंडिया के संभावित मैच (रिपोर्ट्स अनुसार):
7 फरवरी, मुंबई — भारत बनाम अमेरिका
12 फरवरी, दिल्ली — भारत बनाम नामीबिया
15 फरवरी, कोलंबो — भारत बनाम पाकिस्तान
18 फरवरी, अहमदाबाद — भारत बनाम नीदरलैंड
ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष 8 टीमें अगले राउंड में जाएंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और अंत में होगा फाइनल मुकाबला।













