T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी आई सामने

19 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Team India ने ग्रुप स्टेज में लगातार चार जीत के साथ शानदार शुरुआत की है, लेकिन सुपर-8 जैसे अहम चरण से पहले एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। यह कमजोरी ऐसी है, जो बड़े मैचों में भारत को भारी पड़ सकती है।

फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चिंता
अब तक टूर्नामेंट में टीम इंडिया 9 कैच छोड़ चुकी है, जो 20 टीमों में दूसरा सबसे खराब आंकड़ा है। सबसे ज्यादा 10 कैच Ireland ने ड्रॉप किए हैं। हैरानी की बात यह है कि Pakistan और Canada जैसी टीमों की फील्डिंग भी भारत से बेहतर रही है।

टीम इंडिया की कैचिंग प्रतिशत 70 से नीचे चल रही है और लगभग हर मैच में 2–3 मौके हाथ से निकल रहे हैं। बड़े टूर्नामेंट में यह आंकड़ा खतरनाक संकेत माना जाता है।
अहम मैचों में दिखी चूक
Netherlands के खिलाफ मुकाबले में कई आसान कैच छूटे।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी अहम मौकों पर कैच ड्रॉप हुए, जिससे दबाव बढ़ा।
हालांकि बैटिंग और बॉलिंग में टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा है, लेकिन फील्डिंग की ये गलतियां मैच का रुख पलट सकती हैं।

सुपर-8 में और बढ़ेगी चुनौती
सुपर-8 में भारत का सामना South Africa और West Indies जैसी ताकतवर टीमों से होना है। इन टीमों के खिलाफ एक-एक मौका बेहद कीमती होता है।
क्या करना होगा टीम इंडिया को?
फील्डिंग ड्रिल्स पर तुरंत फोकस
स्लिप और डीप फील्डिंग में तालमेल
प्रेशर सिचुएशन में कैचिंग पर खास अभ्यास
साफ है कि अगर टीम इंडिया को खिताब की प्रबल दावेदार बने रहना है, तो फील्डिंग में यह कमजोरी सुपर-8 से पहले दूर करना बेहद जरूरी है।