28 मई 2025 ,FACT RECORDER
Surya Gochar 2025: ज्योतिष के अनुसार, सूर्य 8 जून को वृषभ राशि में मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर सुबह 7:26 बजे होगा। वर्तमान में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में है, लेकिन जल्दी ही नक्षत्र परिवर्तन कर मृगशिरा में पहुंच जाएगा। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और यह आत्म-सम्मान, शक्ति और सफलता का प्रतीक है। जब सूर्य गोचर करता है, तो कई जातकों को करियर और सम्मान में लाभ होता है। आइए जानते हैं कि सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को शुभ प्रभाव मिलेगा।
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। सभी अटके काम भी पूरे होंगे। प्रेम जीवन में साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन की बचत करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। गोचर की शुरुआत में ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए बनाई गई सभी रणनीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के धन लाभ के योग प्रबल होंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। पैतृक व्यवसाय से बड़ा लाभ हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से जो काम रुके हैं, वो पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम व विश्वास बढ़ेगा। जो भी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, वह समाप्त होंगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो समय बिल्कुल शुभ है। बिजनेस कर रहे लोगों के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।












