रूस में Su-30 फाइटर जेट क्रैश, ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो पायलटों की मौ/त

रूस में Su-30 फाइटर जेट क्रैश, ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो पायलटों की मौ/त

14 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

International Desk: रूस के करेलिया क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक Su-30 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान गुरुवार शाम निर्धारित अभ्यास मिशन पर था और बिना गोला-बारूद के उड़ान भर रहा था। यह जेट फिनलैंड की सीमा से लगे निर्जन घने जंगल वाले इलाके में गिरा, जिससे जमीन पर किसी तरह की क्षति नहीं हुई। क्षेत्रीय गवर्नर आर्टुर परफेनचिकोव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर भेज दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

तुर्की का विमान क्रोएशिया में क्रैश, पायलट की मौ/त इसके अलावा, क्रोएशिया के सेंज शहर के पास तुर्की के वानिकी विभाग का एक एयर ट्रैक्टर AT-802 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे रडार से गायब होने के बाद विमान में आग लग गई। बचाव दल ने आग बुझाने के बाद पायलट का शव बरामद किया। विमान में अन्य कोई व्यक्ति सवार नहीं था। यह विमान आमतौर पर कृषि और अग्निशमन अभियानों में इस्तेमाल किया जाता है।