06 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Politics Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी खींचतान के बीच राज्यसभा सांसद Raghav Chadha का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अमेरिकी लेखक Robert Greene की किताब The 48 Laws of Power पढ़ते हुए तस्वीर साझा की, जिसमें ‘Never outshine the master’ जैसे संदेश को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
राघव चड्ढा ने पोस्ट में लिखा कि यह किताब उन्हें हाल ही में गिफ्ट में मिली और समय का मेल काफी दिलचस्प है। इस पोस्ट के बाद पार्टी के भीतर मतभेदों की अटकलें तेज हो गई हैं।
दरअसल, हाल ही में AAP ने उन्हें राज्यसभा में उप-नेता पद से हटाकर Ashok Mittal को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद से पार्टी नेताओं और राघव के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।
पार्टी के कुछ नेताओं ने उन पर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया है, जबकि राघव चड्ढा ने खुद को ‘चुप कराए जाने’ की बात कही है। इससे पहले भी Swati Maliwal के साथ पार्टी नेतृत्व के मतभेद सामने आ चुके हैं।













