23 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Business Desk: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 1428.23 अंक यानी करीब 1.92 प्रतिशत टूटकर 73,104.73 के स्तर पर आ गया। वहीं NSE Nifty 50 294.95 अंक यानी लगभग 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,819.55 पर कारोबार करता दिखा।
इसके साथ ही भारतीय मुद्रा में भी कमजोरी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे गिरकर 93.86 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। उस दिन BSE Sensex 325.72 अंक की बढ़त के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ था, जबकि NSE Nifty 50 112.35 अंक चढ़कर 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोमवार को घरेलू बाजार में दबाव देखने को मिला। फिलहाल निवेशकों की नजर आगे आने वाले आर्थिक संकेतकों और वैश्विक बाजार की चाल पर बनी हुई है।











