07:31 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू
हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई दबाव बनाने की कोशिश करेगी।
07:26 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: दो मिनट का मौन
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा।
07:06 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।
07:02 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधी है।
🚨 टॉस 🚨 @mipaltan के खिलाफ क्षेत्र के लिए चुना गया @Sunrisers। #MI कैप्टन हार्डिक पांड्या और #SRH कैप्टन पैट कमिंस भीषण पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हैं और पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हैं। #Takelop | #SRHVMI pic.twitter.com/qfgpewpmif
– IndianpremierLeague (@IPL) 23 अप्रैल, 2025
06:55 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: मैच शुरू होने से पहले रखा जाएगा मौन
मैच के दौरान जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे, वहीं मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन धारण भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं इस मैच के लिए मैदान पर कोई चीयरलीडर्स भी नहीं होंगी। खेल जगत के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस आतंकी हमले के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के हवाले से बताया, दोनों टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखेंगे। मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के दौरान चीयरलीडर्स नहीं होंगी। कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे।
06:55 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी और अंपायर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से काफी दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को होने वाले मैच के दौरान पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी जाएगी।
06:52 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: हेड टु हेड प्रदर्शन
मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टु हेड प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स ने 24 में से 10 मैच जीते और 14 गंवाए हैं। ऐसे में आंकड़ों पर भी मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस के लिए अपने मैदान से बाहर खुद को आजमाने का और लय बनाए रखने का यह सुनहरा मौका है। मुंबई लगातार तीन जीत के साथ आईपीएल में निराशाजनक शुरुआत से उबर रही है। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित का इस मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरना तय माना जा रहा है।
06:51 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स के पास लय हासिल करने का मौका
सनराइजर्स को धीमी और टर्निंग पिचों पर दिक्कतें आई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम दो घरेलू मैच भी हार चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम की पेचीदा पिच पर मुंबई ने उसे चार विकेट से हराया था और इसी मैच में चुनौतीपूर्ण हालात के सामने उसकी कमजोरियों की कलई खुल गई। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से उनके सामने खोई लय हासिल करने का सुनहरा मौका है।
06:51 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: हेड-अभिषेक की जोड़ी पर निर्भर सनराइजर्स
सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और उसके सात मैचों में चार अंक हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की टीम काफी हद तक अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर है। अगर यह सलामी जोड़ी विफल रहती है तो सनराइजर्स का बल्लेबाजी आक्रमण लड़खड़ा जाता है। हेड के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव चिंता का सबब है। सनराइजर्स को अपने इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि इस मैच में हार से टीम की स्थिति खराब हो जाएगी। टीम की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही है और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा ने ही अब तक प्रभावित किया है।
06:50 PM, 23-APR-2025
SRH vs MI Live Score: दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 की दूसरी भिड़ंत
खराब फॉर्म से गुजर रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना बुधवार को मुंबई इंडियंस से होगा। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 में यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था और अब सनराइजर्स की नजरें पुराना हिसाब चुकता करने पर टिकी होंगी। सनराइजर्स की टीम इस सीजन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है और उसने सात में से अब तक दो मुकाबले ही जीते हैं।












