महाराणा प्रताप चौक पर सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व अन्य
पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक पर शहर के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पलवल को साफ-स्वच्छ बनाने के साथ सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर में सड़कों का जाल बिछाया गय
।
कृष्णपाल गुर्जर ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में पलवल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया। रसूलपुर रोड और बामनीखेड़ा में आरओबी बनाया गया है।
यमुना नदी पर नया पुल बनाया गया
दुधौला गांव में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। पेलक गांव में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। यमुना नदी पर नया पुल बनाया गया है। इससे फरीदाबाद से पलवल की दूरी कम हुई है। विभिन्न स्थानों पर महिला कॉलेज भी खोले गए हैं।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और अन्य।
सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पलवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश सहित पलवल जिले में नॉन-स्टॉप विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।
कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक दीपक मंगला, नप के चेयरमैन डॉ. यशपाल, हरेंद्र पाल राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, एलडी वर्मा, नप के वाइस चेयरमैन मनोज कुमार बंधु, राजीव कत्याल, हर किशन पार्षद, अनिल नागर, प्रवीण ग्रोवर व विक्रम सिसोदिया सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।











