Sonu gang arrests | Karsog drug bust | Heroin smuggling Himachal | DSP Naresh Sharma | Update News | शिमला में सोनू गैंग के 9 और सदस्य गिरफ्तार: अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी का मामला, अब तक 30 पकड़े, 9.22 लाख की संपत्ति जब्त – Rampur (Shimla) News

जानकारी देते हुए डीएसपी नरेश शर्मा।

शिमला में रामपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मंडी जिले के करसोग में सोनू गैंग के 9 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गैंग के मुख्य सरगना आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू और गीता श्रेष्ठ के साथ हेरोइन की तस्करी म

.

गिरोह में कुल 30 लोग शामिल

डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि 3 मार्च 2025 को सोहन लाल और गीता श्रेष्ठ को 26.68 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया था। दोनों से 9.22 लाख रुपए की संपत्ति भी जब्त की गई थी। जांच में पता चला कि इस गिरोह में कुल 30 लोग शामिल थे।

थाना रामपुर, जिला शिमला के बाहर का दृश्य।

थाना रामपुर, जिला शिमला के बाहर का दृश्य।

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में हुकम चंद उर्फ रिंकू वर्मा, महेंद्र कुमार, विमल ठाकुर, टंकेश्वर दत्त उर्फ नेगू वर्मा, आशीष कुमार, हनिश कुमार, सौरभ, विजय कुमार उर्फ विशी शर्मा और ललित कायथ शामिल हैं। सभी आरोपी करसोग और रामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

21 आरोपी पहले गिरफ्तार

पुलिस 21 को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगेगा। डीएसपी शर्मा के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।